फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 25 Dec 2022 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिल्हारी के पास गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही युवकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रांभा निवासी हासिम (35) अपने साथी इदरीश (45) के साथ रविवार को हरदोई से लौट रहा था।

विज्ञापन


वह दोनों राजमिस्त्री का काम करते थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिल्हारी के पास पिहानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने सामने से उन्हें बाइक समेत रौंद डाला। हादसे में हासिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इदरीश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया। इसके साथ ही घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें