फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 13 Aug 2022 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बावन मार्ग पर पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगहा निवासी दाताराम (30) मजदूर था। शुक्रवार देर रात मजदूरी कर शहर से पैदल घर जा रहा था। रास्ते में हरदोई-बावन मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह मुंह के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां परिजन भी आ गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रंजना के अलावा एक बेटा है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय न बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें