फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पशुओं से लदा कंटेनर पलटा, 14 पशुओं की मौत

Mon, 31 Oct 2022 01:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पलटा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले के मल्लावां में रविवार रात मेंहदीपुर मल्लावां मार्ग पर पशुओं से लदा कंटेनर ट्रक पलट गया। जिसमें 14 पशुओं की मौत हो गई। बाकी पशुओं का इलाज कराकर क्षेत्र के अलग-अलग गौशाला में छोड़ दिया गया है। मल्लावां मेंहदीपुर मार्ग पर कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर के पास गंगा एक्सप्रेस बन रहा है।

विज्ञापन


रविवार रात पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक पलट गया। सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो कंटेनर को पलट देखा जिसमे पशु भरे पड़े थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशुओं को निकालने का प्रयास किया।

नगर पालिका से पहुंची जेसीबी मशीन से पशुओं को किसी तरह बाहर निकाला गया। कंटेनर में करीब 35 पशु थे। पशु चिकित्सक अनिल श्रीवास्तव से 14 पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया गया। अन्य 21 पशुओं को गौशाला में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें