फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नीम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप

Tue, 03 Jan 2023 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में शादी-शुदा प्रेमी व प्रेमिका की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव नीम के पेड़ से लटकते मिले। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल के शव मंगलवार शाम खेत में पेड़ से लटके मिले। गांव में चर्चा है कि सोमवार को दोनों को साथ देखकर युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। परिजनों की नाराजगी के बाद दोनों ने ये कदम उठा लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रैक्टर चालक श्याम प्रकाश (35) की शादी हो चुकी थी।

विज्ञापन


उसके तीन बच्चे भी हैं। वह शराब का लती होने के कारण आएदिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पत्नी दो साल पहले मायके चली गई थी। इस बीच श्याम प्रकाश की गांव की 18 वर्षीय युवती से नजदीकियां बढ़ गईं। गांव वाले उन पर अंगुलियां उठाने लगे थे। युवती के घरवालों ने उसकी पहरेदारी शुरू कर दी। सोमवार को दोनों किसी तरह एक-दूसरे से मिले तो युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत कर दी।

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कोई कदम उठाती, इससे पहले ही दोनों ने गांव के बाहर स्थित खेत में नीम के पेड़ से एक ही रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को गांव के कुछ लोग जब खेत पहुंचे तो दोनों के शव लटके मिले। सूचना पर कोतवाल नित्यानंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने भी लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें