फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आबादी में घुसा तेंदुआ, तीन महिलाओं समेत 12 को किया घायल, गांव में दहशत का माहौल

Thu, 11 May 2023 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में गर्रा नदी की कछार से निकला तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुए ने 12 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुए को भगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी में गर्रा नदी की कछार से निकल कर एक तेंदुआ गुरुवार की शाम आबादी में पहुंच गया। तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत 12 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए जुटी हुई है, लेकिन हमले के बाद से तेंदुआ नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम मुरौली कठेरिया में शाम करीब 6.30 बजे तेंदुआ जंगल से आबादी की ओर आ गया। इससे बाग में मौजूद महिला रामलडेती, राखी, उषा, भगवान शरण और खेत में जानवरों के घास काट रहे रामू कुशवाहा, गोविंद सहित करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। तेंदुआ आने की सूचना गांव में खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि तेंदुआ गांव निवासी ग्राम लड़ैती पत्नी रामस्वरूप की झोपड़ी में घुस गया।

उसे निकालने के लिए लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। तेंदुआ करीब एक दर्जन लोगों पर हमला करते हुए आबादी की ओर बढ़ गया। ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस व वन विभाग को अवगत कराया है। वहीं घायलों को सीएचसी बिलग्राम में उपचार के लिए ले जाया गया। डीएफओ शशिकांत अमरेश ने बताया कि घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंच चुके हैं। कांबिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें