फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बोर धंसने से मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 04 Jul 2023 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के सेवढ़ई गांव में पाइप डालने के लिए खोदाई कर रहा मजदूर बोर धंस जाने के कारण मिट्टी में दब गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने मिट्टी से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सेवढ़ई निवासी दीपू सिंह खेती करते हैं।

विज्ञापन


उनके खेत में बोरिंग मंगलवार को की जा रही थी। गांव निवासी उमेश कुमार (34) बोर में पाइप डालने के लिए खोदाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक बोर धंस गया और उमेश मिट्टी के नीचे दब गया। यह देखकर पास में काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने मिट्टी हटाकर उमेश को बाहर निकाला। स्थानीय लोगोें की मदद से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गए।

डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रीती, तीन पुत्रियां काजल, उपासना, गोल्डी और पुत्र कृष्णा है। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा से लाभ दिलाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें