फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: माइनर में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार, नहा रहे बालक की मौत, चार किसान झुलसे

Thu, 13 Jul 2023 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में माइनर में एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में बालक की मौत जबकि चार किसान झुलस गए।
विज्ञापन
शिवांशु की फाइल फोटो व माइनर में गिरा एचटी लाइन का तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे से निकले माइनर में जा गिरा। पानी में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर माइनर में नहा रहे बालक की मौत हो गई, जबकि मूंगफली धो रहे चार किसान झुलस गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थाना क्षेत्र में बरखेरवा गांव से माइनर निकला है। आम बोलचाल की भाषा में इसे बरखेरवा माइनर कहते हैं।

विज्ञापन


गांव निवासी अशोक कुमार का पुत्र शिवांशु (08) गुरुवार की सुबह माइनर में नहा रहा था। गांव के ही शिवपाल (50), रामशंकर (35), रोहित (22), राजकरन (30) मूंगफली की धुलाई माइनर के पानी से कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर माइनर में गिर गया। माइनर के पानी में करंट दौड़ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे शिवांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

करंट लगने से मूंगफली धो रहे किसान झटके से उछलकर दूर जा गिरे। करंट लगने और गिरने से ये लोग झुलसने के बाद घायल भी हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने शिवांशु और अन्य किसानों के परिजनों को सूचना दी। घायल और झुलसे किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अक्सर टूटता है तार
घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि हाईटेंशन लाइन का तार अक्सर टूटता रहता है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। एक बार तार टूटने के कारण एक मवेशी की करंट लगने से मौत हुई थी, जबकि एक पशुपालक झुलस गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें