फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: होमवर्क नहीं था पूरा तो रच ली खुद के अपहरण की कहानी

Wed, 23 Oct 2024 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलग्राम कस्बे के एक मोहल्ला निवासी बालक कक्षा 10 का छात्र है। पिता के साथ बिलग्राम कोतवाली पहुंचकर उसने बताया कि स्कूल से वह घर जा रहा था। दोपहर में एक बजे चार लोगों ने उसे वैन में डाल लिया। उसके साथ मारपीट की और धार्मिक नारे लगवाए जाने को लेकर प्रताड़ित किया। हाथ पर तीन चार जगह ब्लेड मार दिया और शाम को गुलाब बाड़ी चुंगी पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पूरी बात गलत निकली। पूछने पर छात्र ने बताया कि होमवर्क पूरा नहीं था इसलिए स्कूल नहीं जाना चाहते थे और इसीलिए पूरी कहानी गढ़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि छात्र को भविष्य में इस तरह की गलती न करने की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें