लखनऊ जिले में तैनात होमगार्ड ने कासिमपुर थाना क्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक वह बीमारी से परेशान थे। पाली थाना क्षेत्र के मौलवी खेड़ा गांव निवासी विजय पाल (40) लखनऊ में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित थे। हालत गंभीर होने पर एक माह पहले वह छुट्टी लेकर गांव आ गए थे। बुधवार दोपहर उन्होंने गांव में ही एक आम के बाग में पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके परिवार में पत्नी रामभेदी, एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की है।