फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल

Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगर मऊ मार्ग पर गौरी सैय्यद तालिब मोड़ के निकट सोमवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन


टीम ने उनके साथ दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज नेवादा स्थित रजबहा पुलिया के निकट 15 जून को सर्राफ दंपति से हुई लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार रात चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से लूटे हुए जेवर व असलहा बरामद हुए हैं। जिसमें दो बदमाश सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम तिरगांव थाना हरिपालपुर व पवन कुमार गौतम मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें