फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: तेज हवाओं से विद्युत पोल गिरा, मची भगदड़, बालिका की मौत

Mon, 24 Apr 2023 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज हवाएं चलने से बिजली का पोल दरवाजे पर खेल रही बालिका के ऊपर टूटकर गिर पड़ा। इससे बालिका दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के पिता सागर की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भैसासुर मजरा मांझ गांव निवासी सागर ने बताया कि उनकी दिव्यांग बेटी राखी (4) सोमवार दोपहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। हवा के तेज झोंके से कारण दरवाजे के खड़ंजे के किनारे लगा विद्युत पोल अचानक टूट कर बेटी राखी के ऊपर गिर पड़ा। जिससे राखी की पोल की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की मां रंजना का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें