फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डंडे से सिर पर वार कर बुजुर्ग की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 30 Nov 2024 02:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वरदात बरनई चतरखा में हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रेवती को संभालते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा में एक बुजुर्ग की सिर पर डंडों से वार कर हत्या कर दी गई। बरनई चतरखा निवासी कल्लू राठौर (65) पिछले कई वर्ष से गांव के ज्ञानेंद्र मिश्रा की खेती बटाई पर करते थे। गांव के किनारे स्थित ज्ञानेंद्र मिश्रा के खेत में ही वह रात में सोते थे। शुक्रवार रात भी खेत में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे खेत के पास से निकले ग्रामीणों ने कल्लू राठौर का शव खेत में पड़ा देखा। कुछ ही दूरी पर खून से सना डंडा भी पड़ा हुआ था। जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। हरपालपुर कोतवाल राजदेव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें