फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: तेंदुए के हमले से घायल दुकानदार के बड़े भाई ने लगाई फांसी, बाग में लटका मिला शव

Mon, 19 Jul 2021 08:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के सांडी कस्बे के नवाबगंज में जिस मकान में तेंदुआ घुसा था और तीन महिलाओं समेत चार लोग फंसे रह गए थे, उसी परिवार के सदस्य शिव कुमार वाजपेई  (45) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे ईदगाह के पीछे स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। जो 4 लोग मकान के अंदर फंसे रह गए थे उनमें शिवकुमार वाजपेई की पत्नी बेबी बाजपाई भी शामिल थीं। शिव कुमार बाजपेई हरपालपुर कस्बे में ऑटो मोबाइल की शॉप चलाते थे। तेंदुए के हमले में घायल हुए सुनील कुमार वाजपेई के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें