फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: पत्नी से मारपीट कर दिया तीन तलाक, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Sep 2022 03:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के मल्लावां में मारपीट कर तीन तलाक देने के आरोप में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला बाजीगंज निवासी रानी उर्फ निशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व जनपद उन्नाव के कस्बा व थाना बांगरमऊ के मोहल्ला नसीमगंज निवासी रिहान के साथ हुई थी।

विज्ञापन


दो बच्चे हैं। ससुराल में अनबन के चलते वह कई वर्ष से मायके में रह रही है। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उसने बताया कि 3 जुलाई दोपहर तीन बजे पति रिहान, ससुर मोहम्मद जान, देवर हारून, सास आसिया घर आकर न्यायालय में मुकदमा करने की बात कहकर गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर सभी लोग मारने पीटने लगे। इस दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर अन्य लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें