फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल, चार युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Sep 2022 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र की चार युवतियों ने चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
युवक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में घूर गड्ढे की भूमि की पैमाइश का विरोध करते हुए चार युवतियों ने लेखपाल के सामने प्रधान के पुत्र की चप्पलों से पिटाई कर दी। प्रधान पुत्र ने चार युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवतियों ने प्रधान पुत्र को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने मारपीट का वीडियो बनाया है। अतरौली पुलिस ने प्रधान पुत्र की तहरीर पर चारों युवतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर ग्राम शायमदासपुर के लेखपाल कुलदीप ग्राम पंचायत में घूर गड्ढे की जमीन की पैमाइश करने गए थे।

इसी दौरान प्रधान श्रीप्रकाश के पुत्र अनुज को मौके पर बुलाकर नाप जोख कर रहे थे। इतने में ही गांव के ही राजाराम की चार बेटियों ने पैमाइश का विरोध करते हुए प्रधान पुत्र अनुज की चप्पलों से पिटाई कर दी। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। अनुज ने युवतियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवतियों ने फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है। लेखपाल कुलदीप ने बताया कि मारपीट हमारे सामने हुईं थी। युवतियों ने प्रधान पुत्र की चप्पलों से पिटाई की थी। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि प्रधान पुत्र की तहरीर पर चारों युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें