फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हाईटेंशन लाइन सही कर रहे संविदा कर्मी की करंट से झुलसकर मौत

Thu, 01 Jun 2023 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में हाईटेंशन लाइन सही कर रहे संविदा कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद से उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ फरार है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेहटागोकुल कस्बा में बुधवार रात खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे बिजली विभाग के एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से झुलसकर मौत हो गई। हादसे के बाद से उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ फरार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कस्बा स्थित विधुत उपकेंद्र के संविदा कर्मी निवासी ग्राम रायपुर गुलरिया शिव सिंह (35) पुत्र अमर सिंह बुधवार की रात करीब 10:30 बजे भट्ठे के पास पोल पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आकर शिव सिंह झुलसा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई प्रेमसिंह ने बताया कि शिव सिंह साल 2008 से बतौर संविदा लाइनमैन उपकेंद्र पर तैनात था। आरोप है कि एसएसओ सतेंद्र कुमार ने जानबूझ कर उपकेंद्र से लाइन जोड़ दी। इससे शिव सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद से ही एसएसओ सतेंद्र कुमार फरार है। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन पहले हुआ था विवाद
छोटे भाई प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले लाइन सहायक पुष्पेंद्र से शिव सिंह का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुष्पेंद्र ने शिव सिंह को देख लेने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत शिव सिंह ने जेई से भी की थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद से पत्नी शिल्पी और दो पुत्र व एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें