फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: 15 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, आंखें निकाली, खेत में फेंका शव

Wed, 08 Mar 2023 01:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में किशोर की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होली के मौके पर टड़ियावां क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की आंखें निकाल कर निर्मम हत्या कर दी गयी है। हादसे की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। किशोर की हत्या कर उसी के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में शव फेंक दिया गया। यह घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरियाताला गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई। इस घटना से होली के मौके पर परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें