फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: चढ़ावे में कम और हल्के जेवर लाने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटाई बरात

Tue, 19 Nov 2024 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: चढ़ावे में कम और हल्के जेवर लाने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चढ़ावे में कम जेवर लाने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बिना दुल्हन के बरात को वापस जाना पड़ा। वर पक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है। सधिनावां निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पुत्री अन्नू की शादी बदायूं जनपद के नेवादा मधुकर निवासी कृपाल सिंह के नाती अंकित के साथ तय की थी। 17 नवंबर को द्वारचार और जयमाल धूमधाम से हुआ। भावर पर वर के जाने पर चढ़ावे का सामान मंडप में निकाला गया। इस पर महिलाओं ने कम और हल्के जेवर की बात कही और शादी से इन्कार कर दिया। सोमवार देर तक चली पंचायत में कन्या पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया इस पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें