फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गुस्साए हाथी ने युवक को पटका, फिर पैर से कुचला, दर्दनाक मौत

Mon, 29 May 2023 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में गुस्साए हाथी ने राहगीर को उठाकर दो बार पटक दिया और फिर उसके सीने पर पैर रखकर उसे कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
टिकरा गांव में घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के टिकरा गांव में सोमवार को नशे में धुत महावत ने हाथी पर अंकुश से आड़े-तिरछे कई वार किए। इससे हाथी गुस्सा गया और एक राहगीर को उठाकर दो बार पटका और फिर उसके सीने पर पैर रखकर कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के भाई ने महावत के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के बालाजी धाम में एक हाथी है। सोमवार को हाथी पर महावत सवार होकर चारे के लिए उसे पड़ोस के टिकरा गांव ले जा रहा था। गांव निवासी हरिहर (38) पुत्र रामपाल घर से खाना खाने के बाद तिराहे पर एक दुकान से सामान लेने जा रहा था। बताया जाता है कि महावत नशे में धुत था और उसने हाथी पर अंकुश से कई वार कर दिए। इससे हाथी गुस्सा गया। हाथी ने सामने से आ रहे हरिहर को उठाकर पटक दिया, फिर सीने पर पैर रखकर कुचल दिया। इससे हरिहर की दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच महावत वहां से हाथी को लेकर निकल गया।

सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की
हरिहर के भाई रोहित वर्मा ने कहा कि महावत नशे में था। उसने ही हाथी के सिर पर अंकुश से कई वार कर दिए। इससे हाथी गुस्सा गया और उनके भाई की जान ले ली। रोहित ने महावत के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें