फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: डंपर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, दो छात्रों की मौत और एक की हालत नाजुक, चालक फरार

Thu, 15 Jan 2026 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई में बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दिल्ली और लखनऊ के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में रद्दे पुरवा मार्ग पर सधई बेहटा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सहजना निवासी अमर प्रताप, दिल्ली के ओखला गांव जामिया नगर निवासी मोहम्मद अरशद खान और लखनऊ के जानकीपुरम निवासी हर्ष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां अरशद और हर्ष शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अमर प्रताप को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मौके से डंपर समेत चालक भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें