फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मधुमक्खियों का हमला, श्मशान स्थल पर मची भगदड़, 12 लोग हुए घायल

Mon, 06 Mar 2023 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में श्मशान स्थल पर मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। आठ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद में नगर के नर्मदा स्थित श्मशान स्थल पर उस समय भदगड़ मच गई, जब एक व्यापारी के अंतिम संस्कार में आए लोगों पर सारंग मधुमक्खी ने सामूहिक हमला कर दिया। जिससे श्मशान घाट में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग घायल हो गए। इनमें आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चौक निवासी सराफा व्यवसायी रामभरोसे की अंत्येष्टि नगर के नर्मदा स्थित श्मशान स्थल पर सोमवार को हुई। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान स्थल पर आए हुए थे। इसी बीच सारंग मधुमक्खी के झुंड ने एकाएक हमला बोल दिया। इससे भगदड़ मच गई।

कई लोग अपना वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। करीब 30 मिनट तक मधुमक्खियां वहां मडराती रहीं। इसके बाद झुंड में दूसरी तरफ उड़ गईं। हमले में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें विनोद रस्तोगी, शम्भा, हरभजन रस्तोगी, प्रदीप, गोपाल, प्रमोद, आशीष, मनोज उर्फ लालू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें