फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में मासूम से दरिंदगी: बाबा के साथ सो रही थी नातिन, पड़ोसी उठा ले गया...फिर किया कुकृत्य, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Aug 2023 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कोतवाल समीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां घर के दरवाजे पर बाबा के साथ सो रही सात वर्षीय मासूम को शराबी युवक उठा ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर कुकृत्य को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घर पहुंचकर खून से लथपथ मासूम ने रोते हुए बाबा को जानकारी दी। मासूम की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। कोतवाल समीर कुमार सिंह का कहना है कि मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बाबा के साथ सात वर्षीय नातिन सो रही थी। पड़ोसी युवक शराब में धुत होकर आया ओर बाबा के साथ सो रही मासूम को उठा ले गया। गांव के सुनसान जगह ले जाकर गलत काम किया। पुलिस युवक के गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें