फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक का शव मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर मिले चोट के निशान

Wed, 11 Jan 2023 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम गुसियारी निवासी अय्यूब खान (25) उर्फ लल्लू पुत्र अशफाक खान उर्फ भूरा की ग्राम गुसियारी में ही चौकी इंचौली गुसियारी मार्ग पर रोड किनारे यात्री प्रतीक्षालय स्थल के पास शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। गुसियारी गांव में रोड किनारे ही छिद्दू का मुर्गी फार्म है।

विज्ञापन


वह सुबह 7 बजे अपने घर से फार्म की तरफ गया तो वहां युवक का शव देखा तो परिजनों की सूचना दी। पिता का कहना है कि रात 11 बजे फोन से बात हुई थी। आने को बोल रहा था लेकिन नहीं लौटा। कहा कि किसी ने बेटे को मार डाला है। सीओ विवेक यादव का कहना है कि पुलिस बल मौके पहुंच गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें