फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, साथी घायल

Sat, 31 Aug 2024 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चिकासी एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पुल संख्या 155 के पास बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल पड़े हैं। मौके पर जानकारी हुई कि जालौन जिले के धनतौली गांव निवासी सोनू कुशवाहा (23) अपने साथी प्रिंस कुशवाहा (19) के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहे थे। बाइक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण बाइक सवार प्रिंस कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सोनू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू को उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मृतक के शव को सीएचसी के मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें