फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बेटी के जन्मदिन पर छुट्टी लेकर आया, पत्नी से झगड़े के बाद बेतवा पुल से कूदकर जान दी

Sat, 15 Jul 2023 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा पुल से कूदकर युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बेटी के जन्मदिन पर छुट्टी लेकर नौबस्ता के बौद्धनगर स्थित घर आए नेयवली पावर प्लांट के कर्मचारी ने पत्नी से झगड़े के बाद शुक्रवार रात हमीरपुर में बेतवा पुल से कूदकर जान दे दी। पीछे से पहुंचे उसके भाई ने पुल पर स्कूटी खड़ी देखी तो पुलिस को पत्नी से झगड़ाकर घर से आने की जानकारी दी। इसके बाद गोताखोरों ने नदी से शव बरामद किया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे गश्त कर रही सदर कोतवाली पुलिस को बेतवा पुल पर स्कूटी खड़ी मिली। इसी दौरान बौद्ध नगर निवासी वरुण अवस्थी मौके पर पहुंचा। उसने स्कूटी अपने भाई नितिन की बताई। बताया कि वह रात में भाभी से झगड़ा कर घर से आ गए थे। वे घाटमपुर के नेयवली पावर प्लांट में काम करते थे। वरुण ने बताया कि 15 जुलाई को नितिन की बड़ी बेटी अदिति का जन्मदिन था। इसीलिए नितिन ने एक दिन का अवकाश भी लिया था। 18 जुलाई को परिवार सहित मैहर माता (मप्र) जाने के लिए टिकट भी कराया था। नितिन के दो पुत्रियां अदिति और चाहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें