युवक युवती ने मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
प्यार पर पहरा लगा तो युवक युवती मंदिर पहुंचे। जहां एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी वरण किया। इस शादी में युवती के परिजनों ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। जरिया थाने के परछा गांव निवासी काजल ने बताया कि अतरौलिया निवासी मोहित से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया कि जब उनके घर वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उनपर सख्ती कर दी। मोहित से मिलने पर रोक लगा दी गई। परिजनों को शादी के लिए समझाने का प्रयास किया। एक ही समुदाय से होने के बावजूद परिजन तैयार नहीं हुई। वहीं मोहित ने अपने परिजनों को शादी के लिए रजामंद कर लिया। मंगलवार को काजल अपने घर से निकलकर कस्बा पहुंची और प्रेमी मोहित से मिली। दोनों चौपरेश्वर मंदिर पहुंचे और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। मोहित के परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।