जिला कारागार में मिलाई करने वाले लोगों से रुपये लेता जेल हेडवार्डर
- फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार में तैनात हेडवार्डर सुशील कुमार का मंगलवार को सोशल मीडिया में मिलाई के नाम पर बंदियों व कैदियों के परिजनों से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मामले में जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।