फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बेतवा नदी में डूबकर तीन दोस्तों की मौत, शवों को देख परिजनों का हाल बेहाल

Thu, 20 Jun 2024 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में बेतवा नदी में नहाते समय डूबकर तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव निवासी तीन बालकों की नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश की गई। तीनों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ललपुरा थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तीनों दोस्त पौथिया गांव निवासी हर्षित (13) पुत्र कालका प्रसाद, गोलू (08) पुत्र आशाराम, अभी (08) पुत्र केश कुमार बेतवा नदी में नहाते समय डूब गए। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से तीनों के शव मिल गए हैं। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें