फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: स्कूल वैन डंपर से टकराई, उड़े परखच्चे, बच्चों को लेने के लिए जा रही थी

Sat, 26 Dec 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में शनिवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही मिनी स्कूल बस डंपर से टकराकर चकनाचर हो गई । बता दें कि करीब 8:00 बजे इंडस वैली पब्लिक स्कूल की वैन बच्चे लेने के लिए गोहांड कस्बे की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर से भिड़ गई। इस हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं वैन चालक राजेश पुत्र बाबूराम निवासी मसगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना के समय गनीमत यह रही कि वैन स्कूल के बच्चे लेने के लिए जा रही थी। नहीं तो एक बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें