फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मछली के जाल में फंसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Mon, 13 Oct 2025 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मछुआरों के जाल में फंसा अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मगही नाला में मछली का शिकार करने गए मछुआरों के जाल में अजगर फंसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। कस्बा के वार्ड 10 में जल संस्थान की टंकी के पास स्थिति मगही नाला में बनी पुलिया पर शनिवार रात्रि मछली का शिकार करने के लिए मछुआरों ने जाल लगाया था। रविवार सुबह जब वार्ड निवासी रवि अपने साथियों के साथ शौचालय के लिए गया तो वहां पर लगे जाल में तेज हलचल हो रही थी। उन्होंने जाल उठाया तो देखा कि एक भारी भरकम अजगर उसमें फंसा हुआ था। अजगर के जाल में फंसने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरी में भरकर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें