फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: छह वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मां को बेहोशी की हालत में मिली

Wed, 28 Jun 2023 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भाई के साथ पड़ोस में खेलने गई 6 वर्षीय बालिका से युवक ने दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची बालिका की मां को धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया 24 जून की दोपहर उनकी छह वर्षीय पुत्री अपने पांच वर्षीय भाई के साथ पड़ोस में खेलने गईं थीं।

विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी विकास कुमार ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया पुत्र अकेले घर पहुंचा तो मां को चिंता हुई। जब बालिका की मां खोजती हुई पहुंची तो आरोपी युवक को अपनी पुत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। बताया उनकी पुत्री बेहोश अवस्था में थी।

मां के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा बालिका के पिता की तहरीर पर विकास कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें