पति योगेश के साथ सीमा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सायर में सीमा (22) पत्नी योगेश पाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले को लेकर मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई है। बता दें कि सीमा का विवाह योगेश पाल से अप्रैल 2022 में सम्मेलन से हुआ था।