हमीरपुर जिले में खाना बनाते समय लीकेज से रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरा देवी मोहल्ले में जितेंद्र का कच्चा मकान है। जिसमें सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी खुशबू खाना बना रही थी। इसी दौरान लीकेज के चलते सिलिंडर में आग लग गई। जिससे मौका पाकर खुशबू समय रहते घर से बाहर निकल गई। थोड़ी देर बाद ही सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया जिससे पूरे घर में आग लग गई। आग से जितेंद्र के घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।