जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल का उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद मोहल्ले में जामा मस्जिद के पास से गुजर रहे अधेड़ के ऊपर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान सिर से डाॅक्टर ने सौ डंक निकाले। शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी शमीम (50) ने बताया कि वह पैदल जा रह थे तभी पीछे से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। वह सड़क किनारे शकील की पंचर की दुकान में घुसकर वहां पड़े कंबल को ओड़ कर जान बचाई। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक महेंद्र कुमार व डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि उनके सिर से करीब सौ से जाता मधुमक्खी के डंक निकाले गये है। हालत में सुधार है।