फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: फेसबुक आईडी हैक कर अपहरण व जान से मारने की धमकी दी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Jul 2023 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में महिला की फेसबुक आईडी हैक कर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में महिला की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजकर पुत्री का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी मनीष राय नाम के अज्ञात युवक ने हैक कर ली है। युवक उन्हें बार-बार अश्लील मैसेज व वीडियो भेज रहा है।

विज्ञापन


उनकी पुत्री का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देता है। जिससे वह परेशान हैं। बताया कि कोतवाली में शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पु रिलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें