बैजेमऊ का तोड़ा जा रहा विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
सिसोलर थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बैजेमऊ के बैजेमऊ डेरा में डैमेज परिषदीय विद्यालय का भवन ढहाते समय दीवार भरभराकर गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। मंगलवार को सुबह बैजेमऊ डेरा के परिषदीय स्कूल का पुराना भवन कुछ मजदूर ढहा रहे थे। अचानक पुरानी दीवार ढह जाने से कार्य में लगे मजदूर बैजेमऊ निवासी बुद्ध राम (33), रामबरन (35), हिमांशु (30), मनोज कुमार (32) दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को ठेकेदार अरविंद प्रजापति ने निजी वाहन से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डा. परवेज कादरी ने बताया कि चार घायलों को इलाज के लिए लाया गया था। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले जाने की बात कही थी। लेकिन वह गांव लौट गए हैं।