फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ससुराल जा रहे युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 24 Apr 2023 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में ममेरे भाई के साथ ससुराल जा रहे युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक का ममेरा भाई लापता है। परिजनों ने जेवरात के लिए ममेरे भाई द्वारा हत्या करने की आशंका जताई है। जांच व कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर थाने के कुपरा गांव निवासी बल्लू अहिरवार ने बताया कि छोटे भाई देवेंद्र कुमार (35) रविवार दोपहर मसगांव निवासी ममेरे भाई के साथ अपनी ससुराल चरखारी के बैहारी गांव गए थे। रात करीब 10 बजे मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास उनका शव मिला। थाना पुलिस ने दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी। मुस्करा एसओ बृजमोहन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें