हमीरपुर में सड़क किनारे मिला शव
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र में राठ चंडौत मार्ग पर झबरा मोड़ के पास भूपेंद्र (22) निवासी जिटकरी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। मृतक के भाई ने बताया कि वह बाइक से निकला था। सड़क किनारे उसकी बाइक पड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है की अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक सड़क किनारे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच में जुटी है।