फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नाली में पड़ा मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Dec 2022 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में नाली में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात को नाली में पड़ा देख घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। 
विज्ञापन
नवजात को नाली से निकालता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के रहमानियां रोड के निकट हैदरगंज मोहल्ले में रविवार दोपहर एक नवजात का शव नाली में पड़ा हुआ देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार नवजात कन्या है। एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें