फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Crime: छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Aug 2022 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जानकारी लेते सीओ भास्कर वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में छेड़खानी के आरोपी व उसके साथियों ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सीएचसी में जमकर हंगामा किया। राठ क्षेत्र के मझगवां थाने के टोला रावत गांव निवासी कमलेश ने बताया कि गांव के दबंग युवक रोहित ने उनके भाई मनीष तिवारी (40) की पुत्री से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


मनीष ने मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस ने रोहित को जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले जेल से छूट कर आने पर आरोपी ने कमलेश के साथ मारपीट करते हुए हाथ-पैर तोड़ दिए थे। आरोप है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपी पर कोई सख्ती नहीं दिखाई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके भाई मनीष काम से राठ जा रहे थे।

तभी गांव के बाहर नहर के पास रोहित कुमार, आशिक, प्रशांत व रंजीत ने घेर लिया। मनीष ने भागने का प्रयास किया जिस पर आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। पीठ में गोली लगने पर वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी से मिली थी। पुलिस सही कार्रवाई करती तो यह हत्याकांड नहीं होता। परिजनों के आक्रोशित व धक्कामुक्की होने पर थानाध्यक्ष मौके से भाग निकले। सीएचसी में सीओ भास्कर वर्मा कई थानों की पुलिस के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें