फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: क्राइम ब्रांच की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, दरोगा व कांस्टेबल की मौत, दो घायल

Mon, 04 Aug 2025 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पिलर नंबर 127 पर रविवार देर रात हादसा हुआ। दुर्घटना में दरोगा व कांस्टेबल की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर से बुलेरो कार पर सवार होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से छत्तीसगढ़ दबिश देने जा रही क्राइम ब्रांच की कार गाटर से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। जिसमें कार सवार तुम्बाहेरी झज्जर हरियाणा के दरोगा संजय कुमार (45) पुत्र करतार सिंह, सीताराम गेट झज्जर निवासी कांस्टेबल अमित कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल इंद्रेश कुमार (50) व कार चालक दादरी हरियाणा निवासी राजेश कुमार (40) घायल हो गए। दोनों घायलों को यूपीडा एम्बुलेंस व पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से इंद्रेश की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर दयाशंकर वर्मा ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रख पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें