फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मृत गोवंश को ट्रैक्टर ट्रॉली में बांध कर घसीटने के मामले में ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Wed, 04 Jan 2023 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में मृत गोवंश को ट्रैक्टर ट्रॉली में बांध कर घसीटने के मामले में प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृत मवेशियों को ट्रैक्टर में बांधकर ले जाता चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सरीला के धौहल गांव में मृत गोवंश को ट्रैक्टर ट्रॉली में बांध कर घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई। ग्राम पंचायत अधिकारी धौहल ने प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बुधवार को वायरल वीडियो धौहल गांव की गोशाला का बताया गया। जिसमें मृत गोवंश को ट्रॉली में डालने की जगह पीछे बांध कर घसीटा जा रहा था। एसडीएम खालिद अंजुम ने कहा वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। जिसमें तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला, वीडीओ रवि प्रताप चौधरी व उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवेश वर्मा रहे।

वहीं सीओ सरीला आशीष यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रिशिता तिवारी की तहरीर पर धौहल ग्राम प्रधान लखन, ट्रैक्टर चालक इदरीश, अभय द्विवेदी व विवेक यादव पर पशु क्रूरता, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  चालक इदरीश को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें