फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: होटल में काम करने वाले वेटर का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Feb 2023 02:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
उपेन्द्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में होटल में काम करने वाले वेटर का शव शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद जालौन के कठपुरा, कदौरा व  हाल मुकाम शहर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी उपेन्द्र (30) पुत्र अर्जुन सिंह शहर स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था।  

विज्ञापन


सोमवार सुबह उसका शव एसबीआई बैंक के पास मिला है। जहां मौके से शराब की बोतल भी पुलिस ने बरामद की है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि मृतक कांशीराम कॉलोनी हमीरपुर का निवासी है तथा पास के ही होटल में वेटर का काम करता था। युवक अत्यधिक नशे का आदी था, शव के नजदीक ही शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें