हमीरपुर जिले में होटल में काम करने वाले वेटर का शव शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद जालौन के कठपुरा, कदौरा व हाल मुकाम शहर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी उपेन्द्र (30) पुत्र अर्जुन सिंह शहर स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था।
सोमवार सुबह उसका शव एसबीआई बैंक के पास मिला है। जहां मौके से शराब की बोतल भी पुलिस ने बरामद की है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि मृतक कांशीराम कॉलोनी हमीरपुर का निवासी है तथा पास के ही होटल में वेटर का काम करता था। युवक अत्यधिक नशे का आदी था, शव के नजदीक ही शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।