फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खनिज टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे खनन अधिकारी

Mon, 13 Feb 2023 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
खनिज टीम पर ट्रक चढ़ाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में अवैध खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम पर ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें खनन अधिकारी सुभाष सिंह बाल-बाल बच गए। इसके बाद ट्रक का पीछा कर उसको रोका गया। मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रविवार रात थाना चिकासी अंतर्गत चौकी रेहुटा के पास खनन अधिकारी सुभाष सिंह पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। ट्रक चालक द्वारा टीम पर जान से मारने की नियत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। चालक मौके से ट्रक भगा ले गया।

टीम ने ट्रक का पीछा किया एवं रोकने के प्रयास के लिए आगे बैरियर लगाया गया। ट्रक चालक ने बैरियर को तोड़कर ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा लिया एवं भागने लगा। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया। जिसमें एक चालक अजय उर्फ राहुल उडेसर जनपद फिरोजाबाद मौके से भाग गया, दूसरे चालक नरेंद्र कुमार निवासी उडेसर जनपद फिरोजाबाद को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें