हमीरपुर जिले में चित्रकूट मंडल से आई एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील के लेखपाल को 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बुधवार को तहसील गेट के बाहर गन्ने की दुकान में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल छत्रपाल को घूस लेते रंगे हाथो पकड़ लिया। शिकायकर्ता रामबाबू से खेत की पैमाइश के लिए रुपए मांगे जिसे वह देने पहुंचा था। टीम लेखपाल को लेकर कोतवाली पहुंची है। जहां कार्रवाई में जुटी है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि टीम ने लेखपाल को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।