फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अराजकतत्व शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ साथ ले गए, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 16 Mar 2023 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में बिवांर क्षेत्र के बांधुर खुर्द में गांव के बाहर बने मंदिर का शिवलिंग अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर में कोई भी पुजारी नहीं रहता था। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोई शरारती व्यक्ति शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़कर ले गया है।

विज्ञापन


बताया कि मंदिर बस्ती से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर है। मंदिर के आसपास घर नहीं हैं। यह घटना बुधवार रात की है। खेतों की ओर जाने वाले किसानों ने सबसे पहले देखा और सूचना दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें