फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 23 Apr 2023 04:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक ऊदल अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ-जराखर मार्ग पर खिरिया गांव में गोशाला के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। मझगवां थाने के जराखर गांव निवासी पन्नालाल अहिवार ने बताया कि उनके छोटे भाई ऊदल अहिरवार (35)  खिरिया गांव गए थे।

विज्ञापन


जहां से पैदल घर लौट रहे थे। खिरिया गांव की गोशाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि मृतक अभी अविवाहित थे। पिता शिवलाल अहिरवार के नाम पर 4 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती करते थे। वहीं गांव में एक किसान के यहां कृषि कार्य में मजदूरी करते थे। मौत पर मां फूलारानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें