चरखारी से राठ आ रही बस ने आगे जा रहे ट्रैक्टर से साइड लेने में टक्कर लग गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और बस भी खाई में घुस गई। ट्रॉली सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो। क्षेत्र के ग्राम कैथी गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली से कस्बा जा रहे थे। तभी महावीरन मंदिर के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस चालक ने आगे निकालने के चक्कर में ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवार नरेश कुमार (21), रूपसिंह (25), प्रिंस (21), धरम राज (26) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई।