फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: हादसे में किसान की मौत, चार घायल, दुर्घटना कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने जमकर धुना

Sun, 07 Aug 2022 05:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
पौथिया में घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राठ-हमीरपुर हाईवे पर गांव के अंदर झाड़ूबाबा स्थान पर कैंपर सवारी गाड़ी में बैठते समय पीछे से आ रही बेकाबू डाक पार्सल डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैंपर में सवार उसकी पत्नी सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डाक पार्सल वाहन के चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना ललपुरा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर हादसे की सूचना पर गांव निवासी पूर्व विधायक शिवचरन प्रजापति ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। ललपुरा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें